Swami Vivekananda: स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि आज, पढ़ें 10 प्रेरणादायी विचार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 472 शब्द|📅 04 Jul 2022

Swami Vivekananda Death Anniversary: स्वामी विवेकानंद जी की आज यानि 4 जुलाई को पुण्यतिथि है। पूरे देश में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके दिए संदेश युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका पूरा जीवन ही हर किसी के लिए प्रेरणा है।

भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्र दत्त था। उनका पूरा जीवन ही युवाओं के लिए आदर्श है। तीव्र बुद्धि के धनी विवेकानंद ने महज 25 साल की उम्र में सांसारिक मोह माया को त्याग संन्यास ले लिया था। उनका हिंदू धर्म और आध्यात्म के प्रति गहरा लगाव था।

विवेकानंद युवाओं में काफी लोकप्रिय हो गए

ईश्वर की खोज पर निकले विवेकानंद को गुरु रामकृष्ण परमहंस मिले, तो वह प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बन गए। उन्होंने गुरु के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। बाद में विवेकानंद अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया। अपने जोशपूर्ण भाषणों के कारण विवेकानंद युवाओं में काफी लोकप्रिय हो गए।

हालांकि 39 साल की कम उम्र में ही 4 जुलाई 1992 में स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया। उनके अनमोल वचन और संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्तोत्र हैं। हर साल उनकी पुण्यतिथि यानी 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जानिए स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार जो जीवन में ऊर्जा और जोश का करेंगे संचार।

Swami Vivekanand Inspirational Quotes in Hindi)  

  • उठो और जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।
  • विश्व एक व्यायामशाला है जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
  • एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
  • पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता, एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान। ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर परिस्थितियों पर आपकी पकड़ मजबूत है, तो जहर उगलने वाला भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
  • जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।

यह भी पढ़ें: थानेदार के तबादले के लिए AAP नेता ने मांगी रिश्वत, आडियो वायरल

  • तुम्हें अंदर से सीखना है सब कुछ। तुम्हें कोई नहीं पढ़ा सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। अगर यह सब कोई सिखा सकता है तो यह केवल आपकी आत्मा है।
  • आप जोखिम लेने से भयभीत न हो, अगर आप जीतते हैं, तो आप नेतृत्व करते हैं और अगर हारते हैं, तो आप दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।
  • ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं।
  • जब भी दिल और दिमाग के टकराव हो तो दिल की सुनो।
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *