डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पिछले कई महीने से “अनाथ” चल रहे नगर निगम जालंधर को आखिरकार नया कमिश्नर मिल ही गया। सरकार ने दविंदर सिंह को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर लगाया है। जबकि लंबी छुट्टी पर चल रही कमिश्नर दीपशिखा शर्मा को जेडीए का कार्यभार सौंप दिया।
पंजाब सरकार ने राज्य के 68 प्रशासनिक अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें 21 आईएएस और 47 पीसीएस अफसर शामिल हैं। जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब जसप्रीत सिंह जालंधर के डिप्टी कमिश्वनर होंगे।
वहीं, शिखा भगत को नगर निगम जालंधर का ज्वाइंट कमिश्नर लगाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को इधर से उधऱ किया गया है। नगर निगम में कमिश्नर दीपशिखा की लगातार छुट्टी के कारण उन्हें यहां से हटाया गया है।
पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट










