डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर कल जालंधर आ रहे हैं। मंत्री बनने के बाद पहली बार निज्जर जालंधर आएंगे। स्थानीय निकाय मंत्री के जालंधर पहुंचने की खबर से नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हड़कंप मच गया है।
सबसे बड़ी खबर आ रही है कि जालंधर सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा की एक शिकायत को पिछले दो महीने से डस्टबिन में डाला हुआ है। जिसे लेकर आज मुख्यमंत्री कार्यालय से रिमाइंडर भेजा गया है।
विधायक रमन अरोड़ा काफी खफ़ा
मुख्यमंत्री से विधायक रमन अरोड़ा ने नाज सिनेमा वाली जगह पर बने कमर्शियल काम्प्लेक्स और दुकानों की शिकायत दो महीने पहले की थी, लेकिन आज तक इस पर बिल्डिंग ब्रांच ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे विधायक रमन अरोड़ा काफी खफ़ा है।
उधर, स्थानीय निकाय मंत्री के आने पर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि कल स्थानीय निकाय मंत्री ऑन द स्पॉट कोई फैसला कर सकते हैं। क्योंकि जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अनुराग ने निगम अफसरों पर रिश्वत वसूलने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड
नगर निगम के अधिकारियों पर रिश्वत वसूलने का सीधा सीधा आरोप लगने के बाद नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा ने इन सभी को नोटिस भेजा हुआ है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिन लोगों को नोटिस भेजा है उन्हें विधायक ने कल सर्किट हाउस में तलब किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें









