Shinzo Abe: जनसभा में भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को मारी गोली, हालत नाजुक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोक्‍यो। Japan Former PM Shinzo Abe Shot In Japan: जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को नारा प्रांत में एक सभा में भाषण देने के दौरान गोली मार दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्‍हें दो गोलियां मारी गई हैं। ये गोलियां शिंजो आबे के सीने और गर्दन में लगी हैं। गोली लगने के बाद वह गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहने लगा।

यह भी बताया जा रहा है कि उनके जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। शिजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच जापान सरकार ने पुष्टि की है कि पूर्व प्रधानमंत्री को गोली लगी है। जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा स्‍थानीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे देश को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

आपको बता दें कि शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। 65 साल की उम्र में साल 2020 में शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। शिंजो आबे दो बार जापान के पीएम बने। 2006 में शिंजो आबे पहली बार पीएम बने। फिर शिंजो आबे 2012-2020 तक प्रधानमंत्री रहे। शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य की वजह से इस्तीफा दिया था। भारत सरकार शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित कर चुकी है।

भारत का कई बार दौरा करने वाले जापानी प्रधानमंत्री

गौरतलब है कि शिंजो आबे जापान के ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार अपने कार्यकाल के दौरान भारत का दौरा किया। पहली बार शिंजो आबे अपने पहले कार्यकाल (2006-07) के दौरान भारत आए। अपने दूसरे कार्यकाल (2012-2020) के दौरान शिंजो आबे ने तीन बार भारत का दौरा किया। वो जनवरी 2014, दिसंबर 2015 और सितंबर 2017 में भारत के दौरे पर आए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *