Punjab News: सांसद राघव चड्ढा को पंजाब सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News, Raghav Chadha appointed chairman of advisory committee: पंजाब में राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को पंजाब सरकार द्वारा गठित सलाहकार कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह कमेटी लोगों की समस्याओं को सुनेगी और उसे लेकर यह सरकार को सलाह देगी।

इससे पहले पंजाब में यह चर्चा जोरों पर रही कि राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी पंजाब का डिप्ट सीएम बनाने जा रही है। फिलहाल पंजाब के डिप्टी सीएम को लेकर चर्चाएं आज भी तेज है। इसमें राघव चड्ढा को डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर कई दिग्गज जुटे हैं। फिलहाल सकार ने उन्हें सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बना दिया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 64 पुलिस अधिकारियों का तबादला

आपको बता दें कि राघव चड्ढा इससे पहले दिल्ली के राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक थे। राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा देकर पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए नामित किए गए। राघव चड्‌ढा की उम्र महज 33 साल है।

भाजपा नेता को हनीट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल की कोशिश, देखें VIDEO

https://youtu.be/Zh87ejYrv54



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *