Army Agniveer Recruitment 2022: एयर फोर्स के लिए अब तक 7.50 लाख से ज्यादा आवेदन, देश के लिए अच्छा संकेत: अर्जुन त्रेहन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Army Agniveer Recruitment 2022: भाजपा के युवा नेता अर्जुन त्रेहन ने कहा है कि राष्ट्रीय सेनाओं ने देश की सेना को मजबूत करने के लिए ‘अग्निपथ’ नामक स्कीम लांच की थी जिसका विरोधी पार्टियों ने खासा विरोध कर देश भर कोहराम मचाया था। लेकिन देश का असल युवा इससे कितना खुश है, वह यहां से मालूम होता है कि सिर्फ वायु सेना के लिए ही अभी तक के रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा साढ़े 7 लाख के पार जा चुका है। जोकि वायु सेना में भर्ती हेतु अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

अर्जुन त्रेहन ने कहा कि दरअसल युवा अग्निपथ स्कीम अधीन अग्निवीर बनने के लिए उत्सुक है क्योंकि वह देशभक्त भी है और रोजगार भी चाहता है लेकिन विपक्ष को सिर्फ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का विरोध करना चाहती है। जिसके चलते देश मे तोड़फोड़, हंगामा, आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दे कर देश के युवा के सिर ठीकरा फोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के 7 अफसरों को शोकाज नोटिस

अर्जुन ने कहा कि अगर देश को मजबूत करना है तो हर देशवासी को अग्निपथ स्कीम में हिस्सा बनकर अपना बनता योगदान अवश्य देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कीम लांच होने में देरी हो गई और उनकी उम्र निकल चुकी है अन्यथा वह भी हंसते हुए अवश्य अग्निवीर बनते ओर देश को अपना जज़्बा दिखाते। लेकिन कोई बात नहीं वह सेना में न रहकर किसी अन्य तरीके से देशभक्ति की भावना अवश्य दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री मान का ब़डा फैसला, जल-जंगल और जमीन पर क्या बोले



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *