Punjab News: ‘द ग्रेट खली’ को गाली देने वाले टोल प्लाजा के कारिंदों की मुश्किलें बढ़ी, CM भगवंत मान से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News, World Wrestling Entertainment, The Great Khali: रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ के साथ पंजाब में फिल्लौर के पास लाडोवाल टोल प्लाजा के कारिंदों द्वारा गाली देने औऱ जूते से पीटने की धमकी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से शिकायत की गई है।

युवा राष्ट्र निर्माण संस्था के अध्यक्ष एवं युवा नेता सुशील तिवारी ने भगवंत मान से शिकायत करते हुए कहा है कि टोल प्लाजा के कारिंदों की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि द ग्रेट खली करनाल जा रहे थे तभी टोल प्लाजा के कारिंदों ने उन्हें जबरदस्ती रोक लिया और फ़ोटो खिंचवाने के लिए कहा। खली द्वारा मना करने पर कारिंदों ने  गाली दी।

यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ के साथ गुंडागर्दी, कारिंदों ने दी गालियां

टोल प्लाजा के कारिंदों ने पुलिस के सामने ही द ग्रेट खली को गाली दी और जूते से मारने की धमकी दी। यही नहीं, टोल प्लाजा के कारिंदों ने उन्हें गंदी गंदी गाली देते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पाए वायरल कर दिया।

सुशील तिवारी ने इस घटनी की कड़ी निंदा की है और कहा कि हमारे देश का सिर गर्व ऊँचा करने वाले WWE के भारतीय रेसलर द ग्रेट खली खिलाफ गाली देने वालों के खिलाफ जल्द ही पुलिस मुकदमा दर्ज करे।

WWE के रेसलर ‘द ग्रेट खली’ के साथ टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, देखें

https://youtu.be/2O-Y7i5lMzs



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *