Punjab News: जेल में बंद नवजोत सिद्धू और कैदियों के बीच पंगा, जेल सुपरिंटैंडेंट ने उठाया बड़ा कदम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियाला। Punjab News, Navjot Singh Sidhu in Jail: पटियाला जेल में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) का जेल के अंदर विवाद हो गया है। कहा जा रहा है कि उनके बैरक में बंद अन्य कैदियों के साथ विवाद हुआ है। बैरक में बंद दूसरे कैदियों ने नवजोत सिद्धू पर गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया।

वहीं, नवजोत सिद्धू का कहना था कि साथी कैदियों ने बिना पूछे उनके कैंटीन कार्ड पर खरीदारी कर ली। अन्‍य कैदियों सिद्धू की बैरक से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि नवजोत सिह सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाला सेंट्रल जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं।

साथी कैदियों की परेशानी

पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू का मिजाज उनके बंदी साथी कैदियों की परेशानी बन गया है। बैरक में उनके साथ बंद तीन कैदियों ने बैरक बदलने की मांग जेल अधिकारियों से की। इसके उनके बैरक बदल दिए गए हैं। उधर, पूछताछ में सिद्धू ने जेल अधिकारियों को बताया कि उनके कैंटीन कार्ड पर साथी बंदी कैदियों ने मनमर्जी कर सामान खरीदा था तो उन्हें ऐसा करने से रोका था।

आपको बता दें कि पटियाला जेल में नवजोत सिंह सिद्धू दस नंबर बैरक में अन्य कैदियों के साथ बंद हैं। इस बारे में पूछे जाने पर जेल अधिकारियों ने तीन बंदी कैदियों की बैरक बदलने की पुष्टि की लेकिन बर्ताव को लेकर शिकायत पर चुप्पी साध ली। जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पांच अन्य कैदी बंद हैं।

यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ के साथ गुंडागर्दी, कारिंदों ने दी गालियां

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले नवजोत सिद्धू के कैंटीन कार्ड पर साथी कैदियों ने खुद के लिए सामान खरीद लिया। इस पर नवजोत सिद्धू भड़क गए कि बिना पूछे कार्ड पर खरीदारी क्यों की। कार्ड की लिमिट कम है। इस बात को लेकर विवाद हो गया तो मामला जेल अधिकारियों के पास पहुंचा। वहां कैदियों ने सिद्धू की तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्‍तेमाल करने का आरोप लगाया और इस पर  एतराज जताया।

कैदियों की बैरक बदली है: सुपरिटेंडेंट

इसके बाद जेल अधिकारियों ने विवाद खत्म करते हुए कैदियों की बैरक बदल दी, जिसके बाद से माहौल शांत चल रहा है। जेल सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह ने कहा कि सिद्धू के साथ बंद कैदियों की बैरक बदली गई है लेकिन इससे अधिक वह कुछ नहीं कह सकते हैं। नियमों के अनुसार अन्य कैदी नवजोत सिंंह सिद्धू के साथ बंद हैं।

WWE के रेसलर ‘द ग्रेट खली’ के साथ टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, देखें

https://youtu.be/2O-Y7i5lMzs



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *