Jalandhar News: जालंधर में बस्ती दानिशमंदा की भिंदर एंक्लेव है अवैध, कालोनाइजर पर दर्ज होगी FIR, प्लाट खरीदने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा ब़डा खैल किया गया है। साल 2018 से लेकर अब तक सैकड़ों अवैध कालोनियां कटवा कर करोड़ों रुपए की वसूली की बात सामने आ रही है। यह मामला पिछले चार साल से दबा हुआ था, अब जब सत्ता परिवर्तन हुआ और अधिकारियों के तबादले किए गए, फिर फाइलें खुलने लगी हैं। इसमें जालंधर में बड़े पैमाने पर धांधली की बात सामने आई है।

नगर निगम की तरफ से जो जानकारी हासिल हुई है, उसमें शहर के कई बड़े कालोनाइजरों ने सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। ये वे कालोनियां है जो अवैध है, इन्हें पास करवाने के लिए कालोनाइजरों ने निगम अधिकारियों के साथ ड्रामा किया। इन कालोनियों को एप्रूव्ड करने के लिए फाइल जमा करवाई गई, साथ में 10 फीसदी रकम भी जमा करवा कर सरकार की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की।

17 कालोनियां के मालिकों ने लगाया चूना

इन कालोनियों के मालिकों ने 2018 में अवैध कालोनी काटी। कालोनियों एप्रूव्ड करवाने के नाम पर महज 10 फीसदी रकम जमा करवा कर प्लाट भी बेच दिए। जिससे अब इन कालोनाइजरों और प्लाट खरीदने वालों पर नगर निगम कार्रवाई करने जा रहा है। इसमें 17 कालोनियां शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के खिलाफ FIR दर्ज

आज हम जिस कालोनी औऱ कालोनाइजर को एक्सपोज करने जा रहे हैं, उसका नाम है भिंदर एंक्लेव, बस्ती दानिशमंदा जालंधर। बस्ती दानिशमंदा में भिंदर एंक्लेव के नाम से काटी गई कालोनी अवैध है। साल 2018 में कालोनी पास करने के नाम भिंदर एंक्लेव के कालोनाइजर महज 10 फीसदी रकम नगर निगम के खजाने में जमा करवाया, जबकि 90 फीसदी रकम आज तक नहीं जमा करवाई गई।

भिंदर एंक्लेव के कालोनाइजर ने करोड़ों का चपत लगाई

हैरानी की बात तो यह है कि 90 फीसदी बिना जमा करवाए कालोनाइजर ने लोगों को गुमहार किया औऱ बताया कि उनकी कालोनी एप्रूव्ड है। यही नहीं नगर निगम के अधिकारियों ने भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। कालोनाइजर ने भिंदर एंक्लेव को अप्रूव्ड बताकर महंगे रेट पर प्लाट भी बेच दिए।

नगर निगम के जिम्मेदार बिल्डिंग इंस्पैक्टर, एटीपी और एमटीपी और एसटीपी ने इस कालोनी पर मेहरबानी दिखाई। जिससे 90 फीसदी फीस जमा ही नहीं करवाई। अब कालोनाइजर ने प्लाट बेचकर अवैध कालोनी बसा डाली। सत्ता परिवर्तन के बाद अब नगर निगम में आए नए अधिकारी भिंदर एंक्लेव के कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं।

सभी कालोनाइजरों को करेंगे बेनकाब

अवैध कालोनियों को काटकर पब्लिक से फ्राड करने और सरकार को करोड़ों रुपए चूना लगाने वाले 17 कालोनाइजरों के चेहरों को डेली संवाद बेनकाब करेगा। शुरूआत भिंदर कालोनी से कर रहे हैं, इसके बाद एक-एक कालोनी और कालोनाइजरों के बार विस्तार से बताएंगे, आप पढ़ते रहें डेली संवाद।

फ्राड ट्रैवल एजैंट बेनकाब, पुलिस ने किया काबू



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *