Punjab News: होटल में AK-47 से फायरिंग, पुलिस मुलाजिम को लगी गोली, मौके पर पहुंची भारी फोर्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। आज सुबह एक होटल में AK-47 से गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा हैकि शहर के सेक्टर 22 के एक होटल में गोली चलने की आवाज से आसपास हड़कंप मच गया। होलट स्टाफ ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति गोली लगने से घायल अवस्था में मिला।

घटना सेक्टर-22 स्थित होटल डायमंड प्लाजा में घटी है। होटल स्टाफ ने सुबह 8 बजे के करीब कमरे में गोली चलने की आवाज सुनी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि गोली चलने से घायल हुआ व्यक्ति पंजाब पुलिस का जवान है। उसका नाम दीपक बताया जा रहा है।

पीजीआई रेफर

पुलिस ने तुरंत घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत की वजह से पीजीआई रेफर कर दिया है। घायल जवान की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस का कांस्टेबल दीपक से गलती से गोली चली है। दीपक की सर्विस गन एके-47 से गोली चली है। गोली उसके पेट में लगी है। हालांकि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। वहीं पंजाब पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

होटल डायमंड प्लाजा में पंजाब पुलिस के दो जवान बीती रात को यहां कमरा लेकर रुके हुए थे। दोनों कांस्टेबल किसी अधिकारी के गनमैन हैं। घायल जवान दीपक के साथ दूसरा कांस्टेबल भी था। जिस समय गोली चली उस समय कांस्टेबल बाथरूम में था और उसका साथी कमरे में ही मौजूद था। बताया जा रहा है कि दीपक की एके-47 से दो राउंड फायर हुए हैं एक गोली बाथरूम में लगे शीशे पर लगी है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस का जवान दीपक मंगलवार रात होटल में कमरा बुक करके यहां रुका था। सुबह ही गोली चलने की घटना हुई है। घटना के बाद पुलिस की टीम और फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। कमरे में खून भी बिखरा हुआ है।

जालंधर में SHO के सामने MLA को धमकी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *