Punjab News: संत अतर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिए 71 करोड़ रुपए जारी: हरपाल सिंह चीमा

Daily Samvad
2 Min Read
Harpal-Singh-Cheema
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ कहा कि वित्त विभाग ने संत बाबा अतर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज़, मस्तुआना साहिब, संगरूर के लिए 71 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं, जिससे इस अति महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट के काम को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किया जाना सुनिश्चित बनाया जा सके।

यहाँ जारी एक प्रेस बयान में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण 31 मार्च, 2023 तक मुकम्मल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने इस संस्थान के लिए 1020 पद सृजन करने की मंजूरी भी दे दी है और अगले साल 1 अप्रैल से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

उन्होंने कहा कि एम.बी.बी.एस. की सीटों वाला यह कॉलेज समूचे क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के केंद्र के रूप में उभरेगा। इस मेडिकल कॉलेज के लिए जारी अनुदान संबंधी संक्षिप्त जानकारी देते हुए स. चीमा ने कहा कि लडक़ों और लड़कियों के होस्टल के निर्माण के लिए संस्थान को 49.98 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं और मौजूदा सिविल अस्पताल, संगरूर के विस्तार और सिविल अस्पताल में अतिरिक्त मंजिल के निर्माण के लिए 21.19 रुपए जारी किए गए हैं।

यहाँ वर्णनयोग्य है कि मस्तुआना साहिब में 25 एकड़ क्षेत्रफल में संत अतर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज़ बनने जा रहा है, जिस पर लगभग 345 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सिविल अस्पताल संगरूर को भी मेडिकल कॉलेज के साथ जोड़ा जाएगा।

जालंधर में पकड़ा गया फ्राड ट्रेवल एजैंट, जमकर हुई छित्तरपरेड

https://youtu.be/H9iklNZ76xw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *