Lumpy Skin Disease: गोट पॉक्स दवा के 1,67,000 और डोज़ कल सुबह पहुंचेंगे पंजाब: लालजीत सिंह भुल्लर

Daily Samvad
2 Min Read
Laljit Singh Bhullar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lumpy Skin Disease : पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहाँ बताया कि लम्पी स्किन बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार निरंतर जी-जान से प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि गोट पॉक्स दवा के 1,67,000 और डोज़ की दूसरी खेप कल सुबह (9 अगस्त) को हवाई जहाज़ के द्वारा अहमदाबाद से पंजाब पहुँचेगी। उन्होंने बताया कि यह दवा भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान इज्ज़़त नगर (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रमाणित है, जो 9 अगस्त, 2022 की सुबह तक चंडीगढ़ पहुँच जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायत की गई है कि उसी दिन शाम से पहले-पहले यह दवा हर हाल में राज्य के सभी ज़िलों और बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचाई जाए, ताकि सेहतमंद पशुओं को सक्रमण से पहले ही बचाया जा सके।

बता दें कि इससे पहले बीते कल सरकार द्वारा गोट पॉक्स दवा के 66,666 डोज़ समूह ज़िलों में बाँटी जा चुकी हैं। सरकार द्वारा यह दवा सेहतमंद पशुओं को बिल्कुल मुफ़्त लगाई जा रही है।

जालंधर में पकड़ा गया फ्राड ट्रेवल एजैंट, जमकर हुई छित्तरपरेड

https://youtu.be/H9iklNZ76xw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *