Punjab News: IKGPTU के इंस्टिट्यूट सीआईआईआईटी में मिल रही आईटीआईज के स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला। Punjab News : विद्यार्थियों को बेहतर प्रेक्टिकल ट्रेनिंग के उदेश्य से आई.के.गुजराल पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) की तरफ से चलाये जा रहे ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में अब प्रदेश की आईटीआईज (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट) के विद्यार्थी भी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्वेंशन एंड इन्क्यूबेशन (CIIIT) के नाम से संचालित यह इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी की तरफ से टाटा टेक्नोलॉजी से मिलकर चलाये जा रहे हैं। यह सेंटर सुल्तानपुर लोधी एवं यूनिवर्सिटी मुख्य कैम्पस से संचालित हैं। यहां ट्रेनिंग ले रहे स्टूडेंट्स से फीडबैक लेने एवं उनकी जरूरतों को पूरा करने के उदेश्य से यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ने सी.आई.आई.आई.टी सुल्तानपुर लोधी कैम्पस का विशेष दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैम्पस में पौधरोपण भी किया।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

रजिस्ट्रार डॉ. एस.के मिश्रा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा की सफलता पूर्ण तौर पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर निर्भर करती है। यूनिवर्सिटी के कुलपति राहुल भंडारी आई.ए.एस के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दे रही है तथा सी.आई.आई.आई.टी के दोनों सेंटर बेहतर प्रैक्टिकल करवा रहे हैं।

उन्होंने बताया की यहाँ पढ़ रहे स्टूडेंट्स की हर सुविधा के लिए यूनिवर्सिटी मिलकर बेहतर काम कर रही है, जो कि सम्पूर्ण तौर पर स्टूडेंट्स की फीडबैक पर ही निर्भर है। रजिस्ट्रार डा. एस.के मिश्रा ने कैम्पस में पौधरोपण भी किया। इस इस मौके पर कैम्पस कोऑर्डिनेटर डा. जुझार सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार जोगिन्दर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

जालंधर में पकड़ा गया फ्राड ट्रेवल एजैंट, जमकर हुई छित्तरपरेड

https://youtu.be/H9iklNZ76xw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *