Punjab News: पंजाब के इस जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग, AAP के अध्यक्ष समेत 4 लोग घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) के गांव डेयरीवाल किरण में दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर फायरिंग (Firing) की।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वहीं युवाओं को समझाने पहुंचे आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष की कार पर भी दूसरे गुट के युवाओं ने तेजधार हथियार से हमला कर तोडफ़ोड़ की।

Injured Person
Injured Person

इस घटना में आम आदमी पार्टी (AAP) के ब्लॉक अध्यक्ष समेत दोनों गुटों के चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

झगड़ा कर रहे थे

सिविल अस्पताल में भर्ती आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष जतिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कुछ युवक किसी बात पर झगड़ा कर रहे थे।

Fight
Fight

झगड़े के बारे में पता चलते ही जब वह झगड़ा सुलझाने के लिए गांव में गया तो वहां मौजूद एक गुट के युवकों ने उसकी कार पर तेजधार हथियारों से हमला कर कार क्षतिग्रस्त कर दी तथा उसे भी घायल कर दिया।

दोस्त ने जान बचाई

इसके बाद उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई। इसी बीच दोनों तरफ से गोलियां चली। उन्होंने बताया कि दूसरे गिरोह के युवकों के पास अवैध हथियार थे, जबकि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग की।

Punjab News
Punjab News

फायरिंग की

इस घटना में उनके चाचा लखविंदर सिंह भी घायल हो गए। दूसरे गुट के युवक मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था, क्योंकि वे सोशल मीडिया पर सरकार और नशे के खिलाफ वीडियो डालते रहते हैं।

इस संबंध में उक्त गांव के आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ युवकों ने पहले उसे धमकी देते हुए वीडियो डिलीट करने की बात कही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। इसी बीच दूसरी ओर से फायरिंग की गई।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *