Punjab News: पंजाब में पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर की करोड़ों की प्रॉपर्टी फ्रीज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में लुधियाना पुलिस (Ludhiana Police) ने नशा तस्कर द्वारा नशा बेचकर बनाई करोडों की प्रॉपर्टी को सील (Seal) कर दिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पुलिस द्वारा लुधियाना मे गत दिनों नशा तस्कर को नशे की खेप के साथ काबू किया गया था। पूछताछ में नशा तस्कर ने पुलिस को बताया कि उसने नशे के काम से करोडों की प्रॉपर्टी बनाई है जिसे पुलिस द्वारा सील कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Punjab News
Punjab News

नशा तस्कर पकड़ा

लुधियाना के डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने बताया कि लुधियाना पुलिस ने मार्च 2024 में अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत निवासी लुधियाना को बड़ी मात्रा में हेरोइन, पिस्टल, जिंदा कारतूस, तेजधार हथियार और फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत दबोचा था। जिसकी निशानदेही व कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि उसने नशा बेचकर नशे से कमाए पैसे से करोड़ों की दो प्रॉपर्टी खरीदी।

पुलिस ने करोड़ों की प्रॉपर्टी की सील

डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने बताया कि नशा तस्कर अमृतपाल सिंह द्वारा एक रिहायशी मकान 1000 गज का और साथ ही 1210 गज का रिहायशी प्लाट खरीदा था।

इसके साथ ही दो महंगी गाड़ियां भी खरीदी। इनकी कुल कीमत 8 करोड़ 41 लाख 85 हजार रूपए है। यह सारी प्रॉपर्टी पुलिस द्वारा सील कर दी गई है।

Punjab News
Punjab News

नशा तस्करों को पुलिस की चेतावनी

डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि सरकार द्वारा नशा बेचने वालों पर सख्त शिकंजा कसा जा रहा है।

जो भी नशा बेचता पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। नशा बेचकर कमाई गई प्रॉपर्टी व गाड़ियों को सील कर दिया जाएगा। उनके परिवारिक सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *