डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: शुक्रवार को पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर संदेश दिया कि भगवंत मान सरकार कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के नाम पर की जाने वाली कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के कारण होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किसानों की पूरी मदद की जाएगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
धान की पराली और अवशेष को संभालने के लिए किसानों को कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ असली किसानों को मिलना सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के नाम पर की जाने वाली कालाबाजारी को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की हिदायतों पर ही यह बैठक बुलाई गई है। सरकार द्वारा अब नए पारदर्शी मापदंड तय किए गए हैं। जिससे कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ सीधा किसानों को ही दिया जाएगा।
पहले भी हो चुका है 150 रुपए का घोटाला
उन्होंने कहा की पहले भी सरकारों की लापरवाही के कारण कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ बहुत से किसानों को नहीं मिला पाया है। जिसके कारण 150 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। इसलिए उन्होंने अपील की कि कृषि यंत्र बनाने और उन्हें किसानों को मुहैया करवाते समय सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों का पालन किया जाए। जिससे सरकार को सब्सिडी देने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले गड़बड़ियां की हैं, चाहे वह मशीन बनाने वाले हों, डीलर वाले हों, कृषि विभाग के अधिकारी हों या फिर किसान हों, उनके खिलाफ विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। और कृषि यंत्र बनाने वालों से अपील की कि भविष्य में ऐसी किसी भी ऐसी गड़बड़ी की दोबारा कोशिश ना की जाए, क्योंकि अब सरकार भगवंत मान सरकार की है और अब किसी भी घपलेबाज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण









