Punjab News: पिछले 12 साल से लंबित एसजीपीसी(SGPC) चुनाव को लेकर पंथक लहर ने सरकार को दी चेतावनी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार रंजीत सिंह और पंथक लहर के नेता ने पंजाब और केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने एसजीपीसी चुनाव को लेकर चेतावनी दी है। पूर्व जत्थेदार रंजीत सिंह ने कहा कि पिछले 12 साल से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)  के चुनाव नहीं हो पाए है और अगर अब भी नहीं करवाए गए तो 24 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के आवास के सामने रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

रंजीत सिंह का कहना है कि पिछले दो विधानसभा, दो लोकसभा और एक उपचुनाव हारने के बावजूद भी शिरोमणि अकाली दल और बादल परिवार को जबरन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जा करवाया हुआ है, जबकि पिछले 12 साल से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव नहीं हो पाए हैं।

उन्होंने इस बात का आरोप लगाया है की बादल परिवार जानबूझकर चुनाव ना करवाकर सिखों के कई महत्वपूर्ण मुद्दों का केंद्र सरकार समाधान नहीं कर रही है। क्योंकि सिख लीडरशिप इस चुनाव के बाद ही तय होता है। इसलिए इसके चुनाव अभी तक नहीं करवाए जा रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 25- 25 साल से सिख युवा जेलों में बंद हैं और अपनी सजाएं पूरी कर चुके हैं। लेकिन उन्हें छुड़वाने के लिए किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है।

पंजाब में हो रहे धर्म परिवर्तन को लेकर भी जत्थेदार रणजीत सिंह ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिखों के बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा देने में नाकाम रही है। एसजीपीसी (SGPC) का करोड़ों रुपये का बजट सिर्फ बादल के परिवार की राजनीति चमकाने में लगा हुआ है। ऐसे में गरीब घरों के बच्चों को ईसाई समुदाय के लोग लालच देकर अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इसलिए जल्द से जल्द एसजीपीसी के चुनाव करवाने की ज़रूरत है।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *