Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर एक बार फिर सफलता के मार्ग पर

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने जीएनडीयू बी.एड. परीक्षा (2020-2022) के परिणाम में 100% प्रथम श्रेणी हासिल की। अस्सी प्रतिशत विद्यार्थी-अध्यापकों ने विशिष्टता हासिल की। नर्गिस जैतवानी ने 86.52% अंकों के साथ पहला, शिखा सनन ने 85.05% अंक लेकर दूसरा, अंकिता सूरी ने 84.82% अंकों के साथ तीसरा और तनु अरोड़ा ने 84.41% अंकों के साथ कॉलेज में चौथा स्थान हासिल किया।

नर्गिस जैतवानी ने कहा, मैं इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के योग्य शिक्षकों, हमारे प्रिंसिपल सर डॉ. अरजिंदर सिंह की आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा मार्गदर्शन करते हुए मुझे अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अमूल्य योगदान दिया। शिखा सनन ने कहा, सफलता कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आप बिना मेहनत किए हासिल कर लेते हैं। यह एक मानसिकता है जिसे आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने के लिए अपनानी चाहिए और इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने हमेशा मुझे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए समर्थन दिया है और प्रोत्साहित किया है। साथ ही हमारे कॉलेज के प्राचार्य महोदय और शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन ने मुझे हमेशा आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया है। उन सभी को थैंकयू कहना ही काफी नहीं है।

इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप की कार्यकारी डायरेक्टर (कॉलेज) श्रीमती आराधना बौरी ने विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा की गई प्रगति की सराहना की। प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने भावी शिक्षकों को स्कूलों में भी अपने कौशल को निखार कर पूरे मन से काम करने के लिए प्रेरित किया, जहाँ वे निकट भविष्य में पढ़ाएँगे। मैनेजमेंट के सदस्यों, प्राचार्य व फैकेल्टी मेंबर्स ने सभी विद्यार्थी-अध्यापकों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। सभी भावी शिक्षकों ने विजयी महसूस किया और अपने अध्यापकों को धन्यवाद दिया।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *