Punjab News: पंजाब के इस इलाके में यूपी-बिहार और गैर पंजाबियों की इंट्री बैन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब के मोहाली (Mohali) से बड़ी ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोहाली के एक गांव की पंचाय़त ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) समेत गैर पंजाबियों के लोगों को तत्काल गांव छोड़ने का हुक्म सुनाया। इसके साथ ही इस गांव में यूपी, बिहार और गैर पंजाबी लोगों की इंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक मोहाली स्थित कुराली (Kurali) के गांव मुंडो संगतिया पंचायत ने एक विवादित प्रस्ताव पारित किया है। पारित प्रस्ताव में गांव में रह रहे यूपी बिहार और गैर पंजाबियों को गांव छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। प्रस्ताव अनुसार कोई भी व्यक्ति गैर पंजाबी को रहने की जगह नहीं देगा। यही नहीं भविष्य में भी गांव में किसी भी गैर पंजाबी का पहचान पत्र नहीं बनाया जाएगा।

Punjab News
Punjab News

बताया जा रहा है कि गांव वासियों ने कहा है कि उक्त गांव में किसी भी गैर पंजाबी को किराए पर कमरा नहीं दिया जाएगा। मौजूदा गैर पंजाबियों के पास गांव छोड़ने के लिए कुछ दिन का समय होगा। गौरतलब है कि गांव में 5 परिवार किराए पर रहते हैं। जिसमें करीब 15 से 20 लोग शामिल हैं।

गांव की आबादी लगभग 1,500 है, जिनमें से 50 गैर पंजाबी हैं। इनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान से हैं। कम से कम 30 लोग 10 साल से अधिक समय से यहां रह रहे हैं और यहां तक ​​कि उनके आधार और वोटर कार्ड भी इसी पते पर पंजीकृत हैं।

labour
labour

क्यों लिया फैसला

गांव वासियों का कहना है कि गैर पंजाबियों के कारण इलाके में आपराधिक और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसका आने वाली पीढ़ियों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी के चलते यह फैसला लिया गया है।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *