डेली संवाद। BCCI News: BCCI के सूत्रों ने एनडीटीवी स्पोर्ट्स को जानकारी दी है। कि सौरव गांगुली नवंबर से ICC अध्यक्ष की भूमिका में नजर आ सकते हैं। और वहीं, जय शाह BCCI के अध्यक्ष होंगे।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
सूत्रों ने बताया है कि बीसीसीआई के शीर्ष पद के अधिकारी गांगुली का समर्थन कर रहे हैं। अगर गांगुली ICC का वोट हासिल करते हैं, तो वह बीसीसीआई की सीट खाली कर देंगे। जिसके बाद फिर बीसीसीआई के मौजूदा सचिव जय शाह के अध्यक्ष और अरुण धूमल के सचिव बनने की संभावना हो सकती है।
मौजूदा अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होगा नवंबर में
ICC के जो मौजूदा अध्यक्ष ग्रेगर बार्कले है उनका कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। अगर वह दूसरे 2 साल के कार्यकाल की मांग के बिना अपना पद छोड़ देते हैं, तो ICC को एक नया चेयरमैन मिलेगा। हालांकि बर्मिंघम में आईसीसी सालाना कॉन्फ्रेंस के बाद बार्कले ने कहा था, ‘हां, मेरा कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। इसलिए मैं 2 और साल के कार्यकाल के लिए योग्य हूं और अगर सदस्य चाहें तो मैं फिर से चुनाव के लिए उपलब्ध हूं।’
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को BCCI के कूलिंग ऑफ पीरियड में बदलाव को मंजूरी दी थी। इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा फायदा अगर किसी को होता है तो वह है अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह है। वर्तमान समय में BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली, जय शाह समेत पांच पदाधिकारियों ने बोर्ड और स्टेट बॉडी में 6 साल पूरे कर लिए हैं।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच चल रहा है ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान








