Punjab News: पंजाब में एनकाउंटर के बाद बदमाश काबू, AS College फायरिंग का मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब के खन्ना पुलिस (Khanna Police) ने फिल्मी स्टाइल ने बदमाशों को पकड़ा है। एएस कॉलेज फायरिंग (AS College Firing) मामले में पहले दिन से आरोपियों की तलाश जारी थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पुलिस ने समराला के गढ़ी नहर पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। यहां पुलिस को देख आरोपी अपनी बाइक खेतों में फेंक भाग निकले। पुलिस ने गाड़ी में पीछा किया तो पुलिस पर गोलियां चला दीं।

Punjab News
Punjab News

जवाबी फायरिंग में इन्हें अरेस्ट कर लिया गया। कृष्णा साहनी निवासी सेक्टर 32 लुधियाना की टांग में गोली लगी। इसे समराला से चंडीगढ़ रेफर किया गया। इसके साथी जतिन मोंगा ट्रेंडी को भी काबू किया गया है।

पुनीत बैंस गिरोह से संबंध

बताया जाता है कि जतिन मोंगा के पुनीत बैंस गिरोह से संबंध हैं। उसके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, नशा तस्करी, डकैती आदि के केस दर्ज हैं।

वह करीब एक महीने पहले ही होशियारपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था। कृष्णा साहनी का पिछोकड़ भी आपराधिक है। उसके खिलाफ भी 6 केस दर्ज हैं। हत्या का प्रयास, नशा तस्करी आदि। एनकाउंटर के दौरान इनके पास से दो पिस्तौल, रौंद और बाइक मिली।

Firing at AS College in Khanna
Firing at AS College in Khanna

6 दिन पहले हुई थी वारदात

ये घटना 27 जुलाई को हुई थी। खन्ना के समराला रोड स्थित एएस कालेज में स्टूडेंट्स के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। एक गुट ने फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में कालेज का एक कर्मचारी घायल हो गया था। उसकी टांग पर गोली लगी थी।

Punjab News
पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप लूट कर भाग निकले

वहीं मौके पर 5 से 6 फायर किए गए थे। जिसके बाद हमलावर ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए थे। रास्ते में गाड़ी में तेल डलवाया और गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप कारिंदे को लूट भाग निकले थे।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *