2022 Navratri: इस बार कितने दिन की होगा नवरात्री, जाने सही तारीख

Daily Samvad
3 Min Read
maa-durga
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 22 Sep 2022

डेली संवाद। 2022 Navratri: पितृ पक्ष के बाद एक बार फिर त्यौहार और व्रत का सीजन शुरू हो रहा है। और सबसे पहले आ रहे हैं हिंदू धर्म में सर्वाधिक महत्वपूर्ण और पूजनीय शारदीय नवरात्र। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है और इस बार नवरात्रि का त्यौहार 26 सितंबर सोमवार से शुरू हो रहा है। 4 अक्टूबर को नवमी है और उसके बाद दशहरा है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है।

ये भी पढे़ं: जालंधर के DCP नरेश डोगरा के खिलाफ FIR दर्ज

नवरात्रि में नौ दिन देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है, नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को विशेष पूजा होती है। 5 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार मनाया जाएगा। नवरात्रि में अष्टमी व नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है।

नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी तिथि कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा होती है। हालांकि तिथि के घटने या बढ़ने के कारण अष्टमी तिथि आगे पीछे हो जाती है। इस बार महाष्टमी व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा और इसी दिन अष्टमी कन्या पूजा होगी।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

नवरात्रि में नवमी व्रत और पूजा 4 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दसवें दिन यानी 5 अक्टूबर को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा। तो नवमी कन्यापूजन 4 अक्टूबर को होगा। धार्मिक कथाओं के अनुसार, राक्षसों के राजा महिषासुर से मां दुर्गा ने नौ दिनों तक युद्ध किया था। इसलिए ये पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है।

26 सितंबर 2022: पहला दिन- घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
27 सितंबर 2022: दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022: तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर 2022: चौथा दिन – मां कुष्मांडा पूजा
30 सितंबर 2022: पांचवां दिन – पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा
1 अक्टूबर 2022: छठा दिन – षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा
2 अक्टूबर 2022: सातवां दिन – सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
3 अक्टूबर 2022: आठवां दिन – दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा
4 अक्टूबर 2022: नौवां दिन – महानवमी, शारदीय नवरात्रि
5 अक्टूबर 2022: दसवां दिन – दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *