Punjab News: मिलावटखोरों पर MLA छीना की नाकाबंदी, 38 वाहन चालकों के भरे सेंपल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में आज सुबह तड़के साढ़े 3 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना (MLA Rajinder Pal Kaur Chhina) ने मिलावटखोरों को दबोचने के लिए सेहत विभाग (Health Department) के अधिकारियों के साथ मिलकर गांव बुलारा नजदीक नाकाबंदी करवाई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

कई दिनों से विधायक को शिकायत मिल रही थी कि अहमदगढ़ से सप्लाई होने वाला सिंथेटिक दूध और पनीर बड़ी मात्रा में शहर में बेचा जा रहा है।

38 वाहन चालकों के भरे सेंपल

जानकारी मुताबिक, आज सुबह DHO रिपू धवन और फूड सेफ्टी अधिकारी लवदीप सिंह के साथ थाना सदर की पुलिस का सहयोग लेकर विशेष नाकाबंदी करवाई गई।

Punjab News
Punjab News

औचक जांच के दौरान मलेरकोटला की तरफ से आने वाली दूध और पनीर की गाड़ियों को चेक करवाया गया। 38 गाड़ियों से सेंपल लेकर खरड़ लैब को भेजे गए हैं।

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

विधायक विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने कहा कि हलके के लोगों ने ये मामला उनके ध्यान में लाया है। जिन वाहन चालकों से सेंपल विभाग ने लिए है उनसे दस्तावेज हासिल किए गए है। सेंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद जो वाहन चालक दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Aam Aadmi Party MLA Rajinderpal Kaur Chhina getting the vehicles of milk and cheese vendors checked.
Aam Aadmi Party MLA Rajinderpal Kaur Chhina getting the vehicles of milk and cheese vendors checked.

विधायक ने कहा कि जनता के सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। आने वाले दिनों में अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर सेंपल भरे जाएंगे।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *