Jalandhar News: जालंधर में कारोबारी को लगी गोली, हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर शहर के पॉश इलाके जवाहर नगर कोठी नंबर 40 में गोली चलने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

खून से लथपथ व्यक्ति को तुरंत लोगों ने एक प्राइवेट अस्पताल (Hospital) में दाखिल करवाया है। घायल व्यक्ति की मनीयारी की दुकान है। दुकान का नाम चीप कार्नर (मनियारी कारोबारी) है। घायल कारोबारी के सिर में गोली लगी है। घायल का नाम मानव खुराना (44) है।

 Jalandhar Businessman Manav Shot
Jalandhar Businessman Manav Shot

रैनक बाजार में है दुकान

मानव की रैनक बाजार में दुकान है। घटना स्थल पर पहुंच तुरंत इलाका पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मानव की हालत स्थिर होने के बाद पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी। मानव के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

Ranik Bazar-Jalandhar
Ranik Bazar-Jalandhar

सूत्रों के मुताबिक मानव का अपने पिता से काफी विवाद रहता था और आज सुबह भी उनकी अपने पिता से किसी बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। उसके बाद ही मानव ने यह कदम उठाया। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है ताकि गोली चलने का असल कारण पता चल सके।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *