Punjab News: इस पूरे हफ्ते नहीं हो पाएगा इन सरकारी दफ्तरों में काम, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: अगर आप इस पूरे हफ्ते में किसी भी दिन सरकारी दफ्तरों में अपना कोई काम करवाना चाहते है तो आप जरा थोड़ा साबधान हो जाए। क्योंकि इस पूरे हफ्ते सरकारी दफ्तरों में काम बाधित रहने वाले है। जालंधर में करीब 42 विभागों के कर्मचारी सोमवार को कार्यालय के आगे बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर संस्था ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने 10 से लेकर 15 अक्टूबर तक कलम छोड़ हड़ताल करने का ऐलान किया है। जिसके कारण सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी शुक्रवार तक हड़ताल पर रहेंगे। जिसके बाद शनिवार तथा रविवार को सरकारी छुट्टी के कारण भी कोई काम नहीं हो पाएगा। इसलिए अब लोगों के काम अगले सोमवार को ही पाएंगे।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सुखजीत सिंह, महासचिव तेजिंदर सिंह तथा अमनदीप सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने व कर्मचारियों की पदोन्नति सहित जायज मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से रोष जताया जा रहा है। इसके बावजूद भी सरकार इन मांगों को नहीं मान रहा है जिसके कारण हमें कलम छोड़ हड़ताल करनी पड़ रही है।

जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *