डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Price: त्योहारी सीजन आते ही सोना और चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। शरद पूर्णिमा के बाद अब लोगों को करवा चौथ का इंतजार है। करवा चौथ के मौके पर लोग बड़ी तादाद में सोना और चांदी खरीदते हैं। बता दें कि आने वाले दिनों में बाजार इसकी मांग बढ़ सकती है। लेकिन सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने का भाव आज गिरकर 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार
एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1.3 फीसद या लगभग 700 प्रति 10 ग्राम गिरकर 51,329 प्रति 10 ग्राम हो गया, जो लगभग 3 महीनों में इसकी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। एमसीएक्स पर चांदी 1,500 या 2.5 फीसद गिरकर 59340 प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 0.7% की गिरावट के साथ 1,682 डॉलर प्रति औंस था।
जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें









