Punjab News: पायोनियर ऑफ मेडिकल साइंस हेल्थ एंड वैलनेस कनकलेव के दौरान डॉ चंद्र बौरी तथा डॉ सुमित गुप्ता को समाज में स्वास्थ्य संबंधी योगदान के लिए किया सम्मानित

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: इनोसेंट हार्ट्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (Innocent Hearts Multispeciality Hospital)के डायरेक्टर डॉ चंद्र बौरी तथा डॉ सुमित गुप्ता को समाज में लोगों के स्वास्थ्य संबंधी किए जा रहे लगातार प्रयासों के लिए एस आर एस फाउंडेशन द्वारा आयोजित पायोनियर ऑफ मेडिकल साइंस- हेल्थ एंड वैलनेस कनकलेव के दौरान अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा जालंधर से वीना गुप्ता (एन एल पी, माइंड एंड वैलनेस कोच) को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर सुशोभित करके सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

इस अवसर पर फाउंडेशन के एम डी श्री अनमोल लूथरा ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स लंदन तथा किड्स केयर फाउंडेशन वेंकूवर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, और जल्दी ही इस फाउंडेशन के सहयोग से पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ राज्यस्तरीय अभियान चलाया जाएगा। एस आर एस फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से उत्तर भारत में कार्य कर रही है और इस संगठन से प्रमुख फिल्मी हस्तियां भी जुड़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर साजन शर्मा ने कहा कि डॉ चंद्र बौरी तथा डॉ सुमित गुप्ता जिस प्रकार समाज में जरूरतमंद लोगों के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाकर तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित करके जिस प्रकार मदद कर रहे हैं अत्यंत सराहनीय है।

जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *