Glowing Skin Tips: बिना ब्यूटी पार्लर जाए करना चाहते हो रंग गोरा, तो इस्तेमाल करे यह पैक

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 595 शब्द|📅 16 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Glowing Skin Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में धूल और प्रदूषण चेहरे का निखार छीन लेता हैं। ऐसे में लोग अब बाजारों में मिलने वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का सहारा लेते हैं। ये प्रॉडक्ट्स न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

चेहरा अगर दाग-धब्‍बों और कालेपन से भरा हो तो अंदर का आत्‍मविश्‍वास कम होने लगता है। क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में केमिकल भरा हुआ होता है जो हमारे चेहरे को खराब करते है। इसके साथ ही जब भी बाहर निकलें तो चेहरे को पूरी तरह से कपड़े से कवर कर के ही निकलें।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

वहीं अगर आपको घरेलू उत्‍पादों पर भरोसा है तो आप वह भी आजमा सकती हैं। आपकी रसोई में पाई जाने वाली तमाम चीजें आपके रंग को साफ करके चेहरे में निखार भर सकती है और आपको गोरा बना सकती है। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे गोरी रंगत कैसे पा सकती हैं।

मैदे का फेस पैक

मैदा स्‍किन पर जमी हुई डेड स्किन सेल्स को निकालता है। जिससे स्किन पोर्स अच्‍छी तरह से साफ हो जाते हैं। यह गहराई से अंदर जाता है और पोर्स की सफाई करता है। फेस पैक बनाने के लिए मैदा, टमाटर, दही, शहद और मिल्‍क पाउडर मिक्‍स करें। इस मास्क को अपनी त्वचा पर लगाएं और इसे पूरी तरह सूखने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

मुलेठी फेस पैक

मुलेठी स्‍किन से जुड़ी तमाम समस्‍याओं को दूर करने के साथ ही उसे गोरा भी बनाती है। यह चेहरे से दाग-धब्‍बे, कालापन और निशान दूर करती है। मुलेठी से बना पाउडर बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसके प्रयोग से आंखों के नीचे के काले घेरों से भी मुक्‍ति मिलती है। मुलेठी का पेस्ट हमारी स्किन में मेलेनिन को बनने से रोकता है।

टमाटर और नींबू का फेस पैक

सेंसिटिव स्किन के लिए यह फेस पैक काफी असरदार है। इसके लिए सबसे पहले टमाटर के पल्प निकाल लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें।

संतरे के छिलके

संतरे के छिलके स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। इस पाउडर में ब्राउन शुगर मिलाकर उसमें गुलाबजल की कुछ बूंदे डालें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। इस नुस्खे से चेहरे की डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है जिससे चेहरा साफ और ग्लोइंग बनता है।

चंदन पाउडर

चेहरे की रंगत सुधारने के लिए चंदन पाउडर काफी असरदार है। इसके लिए आधा चम्मच चंदन पाउडर लेकर उसमें चुटकी भर हल्दी और 4 बूंद बादाम का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे को पर्याप्त पोषण मिलता है और चेहरे से डार्क स्पॉट रिमूव हो जाते हैं। साथ ही चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है।

बेसन और दही

चेहरे से कालेपन को हटाने के लिए बेसन, हल्दी और दही का मिश्रण बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। इससे पोर्स अंदर से साफ होते हैं और चेहरा कुछ ही देर में गोरा दिखने लगता है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *