Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने जालंधर में एक्जीबिशन सेंटर बनाने की केंद्रीय मंत्री से की मांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के पूर्व सांसद और पंजाब भाजपा (BJP)के नेता सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने आज केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब (Punjab) के कारोबारियों को आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने केंद्रीय मंत्री से जालंधर (Jalandhar) में एग्जीबिशन सेंटर (Exhibition Centre) बनाने की मांग की है, जिससे कारोबारियों और व्यापारियों को अपना प्रोडक्ट डिस्पले करने का मौका मिल सके।

Sushil-Rinku
Sushil-Rinku

आदमपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बढ़ाने की मांग

सुशील रिंकू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर पंजाब से जुड़े कारोबार को नई ऊंचाईयों पर ले जाने और आदमपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बढ़ाने की मांग की गई है। रिंकू ने कहा कि जालंधर में मीडियम, स्माल और माइक्रो (MSME) के साथ साथ बड़ी इंडस्ट्री है।

उन्होंने कहा कि जालंधर खेल नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां खेल से संबंधित तमाम प्रोडक्ट एक्सपोर्ट किए जाते हैं। यही नहीं, यहां सर्जिकल गुड्स के प्रोडक्ट बनते हैं, जो दुनिया के तमाम मुल्कों में एक्सपोर्ट होते हैं।

विपक्ष को अमित शाह की खुली चुनौती, देखें

एक्जीबिशन सेंटर स्थापित करने की मांग

जालंधर में खेल और सर्जिकल के उत्पाद के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और उसे दुनिया भर के मार्केट में एक्सपोर्ट करने के लिए केंद्रीय मंत्री से जालंधर में एक्जीबिशन सेंटर स्थापित करने की मांग की है।

जालंधर में एक्जीबिशन सेंटर होगा तो यहां के कारोबारी और मैन्युफैक्चर्स अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगा सकेंगे। इससे न केवल उनके उत्पाद को बढ़िया खरीददार मिलेंगे, बल्कि काम में तेजी आएगी। इससे शहर के कारोबार को एक नई ऊंचाई मिल सकेगी।

Jitin Prasada, Union Minister of State for Commerce and Industry of India
Jitin Prasada, Union Minister of State for Commerce and Industry of India

एनआरआईज और लोगों को बड़ी राहत

सुशील रिंकू ने इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री के समक्ष आदमपुर की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की भी मांग ऱखी। इससे जालंधर समेत दोआबा के कारोबारियों और एनआरआईज और लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

सुशील रिंकू से चर्चा के बाद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि एक्जीबिशन सेंटर जरूर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *