डेली संवाद, चंडीगढ़। Condolence: पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा ने विभाग के फोटो और सिनेमा अधिकारी जोगिन्द्र पाल (52) के बेवक़्त निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है। अचानक बेचैनी महसूस होने पर उनको कल एस. ए. एस. नगर ( मोहाली) के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखि़ल करवाया गया था, यहां रात को उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक पुत्र और बेटी शामिल हैं। जोगिन्द्र पाल 8 जुलाई, 1993 को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में बतौर जूनियर फोटोग्राफर भर्ती हुए थे। अमन अरोड़ा ने दिली हमदर्दी प्रकट करते हुए कहा कि वह विभाग के मेहनती और सहृदय अधिकारी थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला
उन्होंने इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया और परमात्मा के आगे अरदास की कि वह परिवार और रिश्तेदारों को यह अपूर्णीय घाटा सहन करने का हौंसला और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास बख़शें। इस दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी और डायरैक्टर सोनाली गिरी ने भी जोगिन्द्र पाल के निधन पर दुख का प्रगटावा किया।
हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे








