Ban On Construction: कंस्ट्रकशन वर्क पर रोक, आम आदमी पार्टी कंस्ट्रक्शन से जुड़े लेबर्स को देंगे 5000 रुपये प्रति माह

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 02 Nov 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ban On Construction: दिल्ली की हवा में प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार गंभीर हो गई है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर एक बड़ी घोषणा की है।अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली भर में कंस्ट्रकशन वर्क को रोक दिया गया है। मैंने श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया को निर्देश दिया है कि इस अवधि के दौरान (जब निर्माण गतिविधियों की अनुमति नहीं है) प्रत्येक निर्माण श्रमिक (लेबर्स) को वित्तीय सहायता के रूप में 5000 रुपये प्रति माह दें।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

उधर, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। केंद्र सरकार किसानों से नफरत करती है। केंद्र सरकार ने किसानों को अगर इंसेटिव दिया होता तो किसान पराली नहीं जलाता। दिल्ली और पंजाब सरकार मिलकर इंसेंटिव देने को तैयार थे, लेकिन केंद्र सरकार ने मना कर दिया। कोई सहयोग नहीं किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

गोपाल राय ने कहा कि भाजपा लगातार ऐसे काम कर रही है, जिसकी वजह से प्रदूषण कम होने की बजाय बढ़ रहा है। बीजेपी सिर्फ राजनीति करने का काम कर रही है। दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने का लगातार प्रयास कर रही है। दिल्ली की जनता से मेरा निवेदन है कि अपना पूरा सहयोग दें, आपके आसपास अगर कंस्ट्रक्शन हो रहा है तो ग्रीन दिल्ली एप पर शिकायत कीजिये, तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने कंस्ट्रक्शन बंद होने से खाली बैठे श्रमिकों को 5000-5000 रुपये देने का ऐलान किया है। इसके तहत यह रकम श्रमिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में भी दिल्ली में निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को 5000 रुपये दिए गए थे, क्योंकि काम ठप पड़ा था।

हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *