Illegal Mining: कांग्रेस MP ने लगाए आरोप, सरेआम हो रही अवैध माइनिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 08 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब Illegal Mining: पंजाब में अवैध माइनिंग का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब फिर से माइनिंग को लेकर खबर सामने आई है। सोमवार देर रात को एम.पी. रवनीत बिट्टू ने गांव बहादरके पहुंचकर अवैध माइनिंग के आरोप लगाए है। इसके साथ ही उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरेआम पंजाब में लंबे समय से अवैध माइनिंग चल रही है लेकिन आप सरकार को इसके बारे में पता होने के बाबजूद भी इसके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

उन्होंने कहा कि सरकार के कुछ अधिकारियों के मिलीभगत के चलते यह अवैध माइनिंग का काम चल रहा है। इसके साथ ही रवनीत बिट्टू इंटरनेट मीडिया पर लाइव होकर टार्च की रोशनी में अवैध माइनिंग की खड्डें दिखाई और पैदल चलते हुए सतलुज दरिया तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि लगभग 20 दिनों से यह अवैध माइनिंग का काम चल रहा है इसके साथ ही उन्होंने रत को टोर्च के साथ तजा गाड़ियों के निशान भी दिखाए।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

जिसके बाद उन्होंने सरकार से इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यहां बड़े स्तर पर अवैध माइनिंग की जाती है। रोजाना 40 से 50 ट्रॉली रेत निकलने का अंदेशा लगाया जा रहा है। इसी के साथ विधायक सर्वजीत कौर माणूके ने बिट्टू के दावे को गलत बता दिया है।

उन्होंने कहा कि जब पहले इनकी सरकार थी तो इनकी आँखों पर पट्टी बंदी होती थी तब तो इनको कुछ दिखाई नहीं देता था। अब आप सरकार ने अवैध माइनिंग पर रोक लगा दी है तो अब इनको परेशानी हो रही है।

ਸਕੂਲ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ Viral, ਲੜਕੀ ਦੇ ਜਜ਼ਬੇ ਨੂੰ ਸਲਾਮ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *