Jalandhar News: जालंधर में युवक को धारदार हथियारों से काटा, बचाव में पीड़ित ने की फायरिंग; हालत नाजुक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर जिले के थाना नंबर 8 के अंतर्गत पठानकोट चौक (Pathankot Chowk) के नजदीक चौक पर काले रंग की थार गाड़ी को फिल्मी स्टाइल की तरह करीब 7-8 बाइक सवार युवकों ने घेर लिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

तेजधार हथियार से युवक पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही आरोपियों ने जीप में तोड़फोड़ शुरू कर दी और बाद में ईंट मारकर शीशे तोड़ दिए।

Jalandhar News
Jalandhar News

इस दौरान थार के अंदर से जवाबी गोलियां चलाई गई। गोलियां चलने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। गोलियां चलाने की आवाज सुनकर पठानकोट चौक पर आसपास के लोग और ट्रैफिक लाइट पर तैनात पुलिस कर्मी गोलियों की आवाज सुनकर वहां पहुंचे। पुलिस को वहां पर एक ही घायल युवक मिला जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

Jalandhar News
Jalandhar News

पुरानी रंजिश में किया हमला

जानकारी अनुसार यह गुंडागर्दी पड़ोस में रहने वाले दो युवकों की है। बताया जा रहा है कि उनकी रंजिश काफी पुरानी है। पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए है।

इस हमले में थार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jalandhar News
Jalandhar News

पुलिस जांच में जुटी

इस घटना को लेकर एसीपी नॉर्थ दमन वीर सिंह ने कहा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *