Punjab News: PSEB चेयरपर्सन ने दिया इस्तीफा, नियुक्ति के साथ ही शुरू हो गया था विवाद, शिक्षा सचिव को सौंपी जिम्मेदारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की चेयरपर्सन सेवानिवृत्त IAS अधिकारी सतबीर बेदी (Satbir Bedi) ने इस्तीफा (Resigns) दे दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सूत्रों से पता चला है कि राज्य सरकार की तरफ से उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। साथ ही उनकी जगह पर शिक्षा विभाग के सचिव को चेयरमैन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। हालांकि इस्तीफा देने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

pseb
pseb

नियुक्ति के साथ ही शुरू हो गया था विवाद

पंजाब सरकार की तरफ से गत साल सतबीर बेदी को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था। हालांकि उनकी नियुक्ति के बाद ही विवाद शुरू हो गए थे। आरोप था कि वह पंजाबी लिखना नहीं जानती है, जिसकाे बड़ा मुद्दा उठाया गया।

हालांकि उनके कार्यकाल में बोर्ड ने कई कई बड़े कदम उठाए है। जिनको खूब सहारा गया था। वहीं, पता चला है कि पंजाब सरकार अब ऐसे व्यक्ति को इस पद की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। जिसे की शिक्षा के क्षेत्र का लंबा अनुभव हो। साथ ही वह बोर्ड को बढ़िया तरीके से आगे ले जा सकें।

resignation
resignation

निजी कारणों के चलते दिया इस्तीफा

सतबीर बेदी ने इस्तीफे को निजी कारण बताया है। हालांकि सूत्रों स पता चला है कि कुछ समय बोर्ड से दूरी बना ली थी। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। वह दिल्ली चली गई थी।

हालांकि उनकी नियुक्ति समय विपक्ष ने सरकार को घेरा था। सरकार पर आरोप था कि दिल्ली के लोगों को पंजाब की कमान दी जा रही है। इससे पहले पंजाब रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) का चेयरमैन सत्य गोपाल ने भी इस्तीफा दिया था।

जानिए सतबीर बेदी के बारे में-

डॉ. सतबीर बेदी (सेवानिवृत्त IAS: 1986: एजीएमयूटी) को पंजाब सरकार द्वारा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे आईएएस से केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) की सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुई हैं।

इससे पहले, उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की सचिव; राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की अध्यक्ष; सीबीएसई की अध्यक्ष; केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और दिल्ली सरकार में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में काम किया है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *