Share Market: कारोबार में गिरावट के बाद शेयर बाजार में आया भारी उछाल

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Share Market: मिलेजुले वैश्विक रुझानों के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में पहले गिरावट हुई, लेकिन बाद में निचले स्तरों से उछाल आया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 61.98 अंक गिरकर 61,082.86 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी भी 21.2 अंक गिरकर 18,138.75 पर था।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों ने वापसी की और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 65.49 अंक बढ़कर 61,210.33 पर था। निफ्टी भी 21.55 अंक बढ़कर 18,181.50 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में नेस्ले, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी रही। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को शुद्ध रुप से 1,593.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *