UAE entry rule change: पासपोर्ट में ‘एक शब्द के नाम वाले’ लोग नहीं कर पाएंगे इस देश में एंट्री, सरकार ने प्रवेश पर लगाई रोक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। UAE entry rule change: पासपोर्ट (Passport) में अगर आपका नाम सिर्फ एक शब्द में लिखा है तो आपको संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में एंट्री नहीं मिलेगी। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नए दिशा-निर्देशों के तहत अब पासपोर्ट में सिर्फ एक नाम वाले लोगों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यूएई के नवीनतम दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) और एयर इंडिया (Air India) द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, “कोई पासपोर्ट धारक जिसका केवल एक शब्द का नाम है या उपनाम है उसे यूएई प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और यात्री को आईएनएडी (अस्वीकार्य यात्री) माना जाएगा।”

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

21 नवंबर के परिपत्र के अनुसार, ऐसे यात्रियों (एक शब्द के नाम वाले) को वीजा जारी नहीं किया जाएगा और अगर पहले वीजा जारी किया जा चुका है, तो आव्रजन अधिकारियों द्वारा उन्हें आईएनएडी माना जाएगा। दिशा-निर्देश लागू हो चुके हैं। यूएई दुबई सहित सात अमीरात का एक संवैधानिक संघ है। अबू धाबी शहर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *