Gold-Silver Price: शादियों के समय में सस्ता हुआ सोना-चांदी, जाने आज के नए रेट

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price Hiked
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: प‍िछले दो महीने के दौरान सोने-चांदी (Gold-Silver) के रेट में करीब तीन हजार रुपये की तेजी दर्ज की गई है। दो द‍िन की तेजी के बाद सोने और चांदी में फ‍िर से ग‍िरावट देखी जा रही है।

शुक्रवार को मल्टी- कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) के साथ ही सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के रेट नीचे आ गए। मौजूदा व‍ित्‍तीय वर्ष की शुरुआत में यूक्रेन-रूस के बीच जंग शुरू होने के बाद सोने के भाव में जबरदस्‍त तेजी देखी गई थी।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

फेस्‍ट‍िव सीजन के बाद जानकारों ने उम्‍मीद जताई थी क‍ि सोने और चांदी के रेट नया र‍िकॉर्ड बना सकते हैं। लेक‍िन अब इसमें उठा-पटक का दौर देखा जा रहा है। मल्टी- कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) बाजार पर भी इसका असर देखा जा रहा है। दोपहर करीब 12.30 बजे एमसीएक्‍स पर शुक्रवार को गोल्ड फ्यूचर का रेट 41 रुपये की ग‍िरावट के साथ 52630 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

वहीं, चांदी 147 रुपये टूटकर 61846 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेड करती देखी गई। इससे पहले सेशन में सोना 52671 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 61993 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई थी। हफ्ते के आख‍िरी कारोबारी द‍िन सोने के दाम सर्राफा बाजार में भी टूट गए। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमत के अनुसार 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमत 41 रुपये टूटकर 52662 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *