Weather Update: पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की रिपोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update Punjab: मौसम विभाग (IMD) ने आज यानि बुधवार को पंजाब (Punjab) के कई इलाकों में भारी बारिश (Rain) को लेकर अलर्ट (Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक पांच जिलों में भारी बारिश होगी, जबकि अन्य जिलों में कम बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, औसत तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सामान्य तापमान से 1.9 डिग्री अधिक रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 38.1 डिग्री दर्ज किया गया है। अन्य जिलों का तापमान 33 से 38 डिग्री के बीच रहा है।

weather-Alerts
weather-Alerts

बारिश कम हो रही है

अब अगस्त का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी मानसून कमजोर बना हुआ है। हालांकि हिमाचल से सटे इलाकों में बारिश जरूर हो रही है। जबकि अन्य जिलों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को शहीद भगत सिंह नगर में 0.5 एमएम, रूपनगर में 4.5 एमएम, भाखड़ा डैम के नजदीकी इलाके में 2.5 एमएम, मोगा में 0.5 एमएम और फतेहगढ़ साहिब में 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Weather Update
Weather Update

नौ जिलो में 86 फीसदी कम हुई बारिश

अगस्त के पहले हफ्ते में 9 जिलों में 86 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इनमें होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, एसबीएस नगर, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल है। जबकि अमृतसर और मुक्तसर में क्रमश: 63.2 और 37.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *