Deepak Tinu: फर्जी पासपोर्ट के मामले में दीपक टीनू का बढ़ा इतने दिन का रिमांड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Deepak Tinu: फर्जी पासपोर्ट मामले में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर दीपक टीनू (Deepak Tinu) को शुक्रवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से संबंधित मामले में और पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गैंगस्टर दीपक टीनू को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इससे पहले पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर दीपक टीनू का 25 नवंबर तक रिमांड हासिल किया था। स्टेट क्राइम पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दो आरोपियों को नामजद किया है, जिस पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश से भागने में मदद करने का आरोप है। गैंगस्टर दीपक टीनू को मानसा से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

दीपक टीनू 1 अक्टूबर को मानसा के सीआईए प्रभारी प्रीतपाल के सरकारी आवास से उस वक्त फरार हो गया, जब प्रितपाल टीनू को उसकी प्रेमिका से मिलाने ले गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने टीनू को 20 अक्टूबर को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *