Smart City Jalandhar: जालंधर स्मार्ट सिटी में करप्शन की जांच सुस्त, 1000 करोड़ में धांधली के आरोप लगाने वाले MLA, मेयर और पार्षद भी मौन?

Daily Samvad
4 Min Read
smart-city-scam-jalandhar-punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Smart City Jalandhar: स्मार्ट सिटी जालंधर के नाम पर 1000 करोड़ रुपए से हुए विकास कामों में करप्शन को लेकर शुरू हुई विजीलैंस जांच सुस्त पड़ गई है। स्थिति यह है कि स्मार्ट सिटी में करोड़ों रुपए की धांधली का आऱोप लगाने वाले विधायक, मेयर और पार्षद सभी भी मौन हो गए हैं। जिससे स्मार्ट रोड बनाने से लेकर पार्कों के नाम पर डकारे गए करोड़ों रुपए की जांच ठंडे बस्ते में चली गई है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

जानकारी के मुताबिक विजीलैंस ब्यूरो की टीम पूरी तरह से स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट की जांच ही नहीं कर रही है। विजीलैंस ब्यूरो के अफसर भी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। AAP की सरकार बनने के बाद जिस तरह से विधायकों ने स्मार्ट सिटी में धांधली के आऱोप लगाकर काम बंद करवा दिया था, तब लगा था कि करोड़ों रुपए की धांधली करने वाले जेल जाएंगे। लेकिन कुछ महीने में ही कट्टर इमानदार की सरकार होने का दम भरने वाली AAP के नेता भी पिछली सरकारों की तरह मौन हो गए हैं।

हालांकि कहा जा रहा है कि नगर निगम की 80 शिकायतों की स्थानीय निकाय विभाग की विजिलेंस के चीफ विजिलेंस अफसर (सीवीओ) राजीव सेखड़ी वेरिफिकेशन में जुट चुके हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर में जांच के लिए टीम आएगी। बिल्डिंग ब्रांच की सबसे ज्यादा शिकायतें हैं जिसमें बैक डेट में एनओसी, नक्शा और सीएलयू जारी करने में खेल हुआ है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

विधायकों की सख्ती के बाद पूर्व सीईओ दविंदर सिंह ने जांच की तो पता चला कि सरफेस वाटर प्रोजैक्ट में रोड कंस्ट्रक्शन का काम एक ऐसे इंडस्ट्रयलिस्ट को सौंपा गया, जिसके पास इस काम का कोई अनुभव नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि स्मार्ट सिटी के पूर्व सीईओ करणेश शर्मा, प्रोजैक्ट हेड कुलविंदर सिंह ने एक पाइप फिंटिंग की इंडस्ट्री चलाने वाले उद्योगपति को रोड बनाने का काम सौंपा।

इसके बाद ये मामला ठंडा पड़ गया। स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत करोड़ों रुपए के रोड बनाने वाले इंडस्ट्रियलिस्ट्स की जांच बंद हो गई है। विजीलैंस के साथ साथ स्मार्ट सिटी के सीईओ ने भी जांच बंद कर दिया, जिससे करोड़ों रुपए से बनी सड़क में हुई धांधली के लिए जिम्मेदारों पर कार्ऱवाई बीच में अटक गई।

सूत्रों के मुताबिक बीएंडआर, ओएंडएम, हेल्थ विभाग जांच के जद में हैं। बीएंडआर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता व टेंडर अलॉटमेंट और ओएंडएम में मशीनों की खरीद व टेंडर अलॉट करने में भी बड़ा हेरफेर होने की जानकारी है। बावजूद इसके विजिलेंस की टीम जांच में तेजी ही नहीं ला रही है।

इन कामों में होगी जांच

विजिलेंस ने जुलाई से स्मार्ट सिटी के 60 प्रोजेक्टों की जांच शुरू की है। इसमें बायाेमाइनिंग, स्मार्ट राेड, सरफेस वाटर, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, फ्लाईओवर का साैंदर्यीकरण, एलईडी लाइट आदि के दस्तावेजों की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि अब टेक्निकल जांच के लिए मंजूरी मिलते ही एक्सईएन और एसई स्तर के अधिकारी से पूछताछ होगी। कमेटी दस्तावेजों की जांच, ग्राउंड पर काम की गुणवत्ता, फाइनेंशियल और एग्रीमेंट की शर्तों के हिसाब से काम की हकीकत जानेगी।

कपूरथला के आर्य समाज मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *