Canada-Punjab News: कनाडा की कंपनी से लाखों रुपए की ठगी, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) के शहर ब्रिटिश कोलंबिया (British Columbia) की एक व्यपारिक कंपनी से माल मंगवाने के बाद बनते पैसे ना देकर धोखाधड़ी (Fraud) करने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंजाब पुलिस (Punjab Police) के उच्च अधिकारियों को दी शिकायत में वरिंदर भनोट पुत्र सुरिंदर मोहन भनोट निवासी माधोपुरी लुधियाना ने बताया है कि वह ब्रिटिश कोलंबिया कंपनी मेसर्स वोट ट्रेडिंग लिमिटेड का स्थानीय एजेंट है। जो कि राज्य के कानूनों के तहत शामिल की गई है।

Canada- India Relation
Canada- India Relation

उन्होंने बताया कि इस कंपनी को उनका बेटा गौरव भनोट चलाता है। यह कंपनी को अलग-अलग स्टेंपों के आयात और निर्यात का काम करती है।

हिसाब से रेट तय किया

भनोट ने बताया कि एक व्यक्ति वरुण सिंगला प्रोपराइटर एम.एस. वरदान इंटरप्राइजेज अनमोल कॉलोनी गिल गांव लुधियाना ने उनकी कंपनी से एल्युमीनियम स्क्रैप, कॉपर स्क्रैप और आयरन स्ट्रैप के बारे में पूछताछ की।

Canada Punjab News
Canada Punjab News

जिस पर कंपनी ने अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से रेट तय कर दिया। जिस पर वरुण सिंगला ने तय रेट के मुताबिक ऑर्डर दे दिया। इस पर कंपनी ने उन्हें दिए गए ऑर्डर के अनुसार सामान सप्लाई कर दिया।

पहले भी माल मंगवाता रहा

भनोट ने बताया कि 15 जून 2022 को मेसर्स वरदान एंटरप्राइजेज के अधिकारी वरुण सिंगला ने उक्त सामान के संबंधी कस्टम अथॉरिटी को 5,25,759 रुपये की रकम अदा कर सामान प्राप्त कर लिया। उक्त सेल ऑर्डर के अनुसार वरुण सिंगला डिलीवरी के दिन मेसर्स वोट ट्रेडिंग लिमिटेड को पूरा भुगतान करने का पाबंद था।

पर वरुण सिंगला ने बहाना बनाते हुए कंपनी को भरोसे में लेकर बाद में भुगतान करने का अनुरोध किया क्योंकि वरुण सिंगला पहले भी माल मंगवाता रहा है। अब करीब सवा 2 साल का समय बीत जाने के बाद भी वरुण सिंगला ने कंपनी को भुगतान नहीं किया है।

Canada News
Canada News

पैसे देने से इनकार कर दिया

कंपनी ने कई बार फोन किया, ईमेल किया और अनुरोध पत्र भेजे लेकिन अब वरुण सिंगला ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके चलते वरुण सिंगला ने कंपनी को 32,140.54 अमेरिकी डॉलर की राशि का भुगतान न करके धोखाधड़ी की है।

इस पर लगभग सवा 2 साल की जांच के बाद लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने थाना साहनेवाल में वरुण सिंगला प्रोपराइटर एम.एस. वरदान इंटरप्राइजेज अनमोल कॉलोनी गांव गिल लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *