Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपये में 32 पैसे की मजबूती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dollar vs Rupee: अमेरिका डॉलर में कमजोरी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपया 32 पैसे बढ़कर 80.98 रुपये पर पहुंच गया। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा कि ब्याज दरों में वृद्धि की रफ्तार कुछ कम हो सकती है, इससे रुपये को समर्थन मिला।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.08 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से 32 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 80.98 पर आ गया। अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपया (Dollar vs Rupee) बुधवार को 42 पैसे की मजबूती के साथ दो सप्ताह के उच्च स्तर 81.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इस बीच छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.27 प्रतिशत गिरकर 105.66 पर आ गया। फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने बुधवार को कहा था कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि की रफ्तार को कम कर सकता है। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.89 फीसदी बढ़कर 85.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *