Uttar Pradesh News: पुलिस थाने में महिला के साथ गैंगरेप, महकमे में हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में एक महिला ने पूरे पुलिस थाने के अधिकारियों पर ही गैंगरेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आऱोप के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि महिला पुलिस वालों पर झूठा आरोप लगा रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला ने दरोगा, सिपाही सहित चार लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला झूठ बोल रही है। वह एक मामले में जेल जा चुकी है, जिस दरोगा ने उसे गिरफ्तार किया था, उस पर दबाव बनाने के लिए ये आरोप लगाए हैं। महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

महिला का कहना है कि वो सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहती है। शहर में कूड़ा बीनने वालों के लिए आवाज उठाती है। 15 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के नौचंदी ग्राउंड में कूड़ा बीनने वालों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते वहां पहुंची थी। इसकी खबर थाना पुलिस को लगी तो वो मौके पर पहुंची और गाड़ी के साथ ही उसे भी थाने ले गई।

महिला के मुताबिक, पुलिस ने उसे शाम को उसको छोड़ दिया लेकिन गाड़ी अगले दिन आकर ले जाने के लिए कहा। इस पर वो अगले दिन अपनी कार लेने थाने पहुंची। इसी दौरान वहां मौजूद गाजियाबाद के रहने वाले रवि त्रिवेदी और दरोगा के.के. गौतम ने रंगदारी मांगने के आरोप में थाने में बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

महिला का आरोप है, “दोपहर करीब 1 बजे दरोगा, 2 सिपाही और रवि मुझे एक कमरे में ले गए और सभी ने रेप किया”। इसके साथ ही पुलिस ने जबरन झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया”। इतना ही नहीं घर जाकर बेटी के साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि उसने अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी की है और लगातार न्याय की गुहार लगा रही है।

इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है, “महिला आज एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। उसने दरोगा, दो सिपाही और रवि नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दी है। इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है। दरोगा ने पूर्व में उसे गिरफ्तार किया था। इसी मामले को लेकर वो दरोगा पर दबाव बना रही है।

सिद्धू मुसेवाला के पिता का छलका दर्द, बोले- गोल्डी बराड़ को पकड़ाने वाले को जेब से देंगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *