Punjab Politics: अकाली दल की अनुशासनात्मक समिति ने जगमीत बराड़ को दिया बड़ा झटका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: शिरोमणि अकाली दल द्वारा गठित अनुशासन समिति ने पूर्व सांसद जगमीत बराड़ (Jagmeet Brar) को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तलब किया है। शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन समिति के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ को छह दिसंबर को दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय में अनुशासन समिति के सामने पेश होने और अपनी पार्टी विरोधी बयानबाजी पर स्पष्टीकरण देने को कहा।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इस संबंध में अनुशासन समिति के अध्यक्ष ने आज जगमीत सिंह बराड़ को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि पूर्व सांसद के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। पत्र में कहा गया है कि पूर्व सांसद द्वारा उन्हें जारी कारण बताओ नोटिस पर दिए गए जवाब पर समिति पहले ही असंतोष जता चुकी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इसी के साथ कहा गया कि बराड़ सीधा रास्ता अख्तियार करने के बजाय अपने स्तर पर समितियों के गठन में लगे हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं। चंडीगढ़ में बात करते हुए जगमीत बराड़ ने कहा था कि इस कमेटी की बैठक 9 दिसंबर को चंडीगढ़ में होगी, जिसमें सभी मामले खुलकर सामने आएंगे। बराड़ ने कहा कि पंजाब में सिर्फ एक शिरोमणि अकाली दल है और वह उस पार्टी की एकता के लिए आवाज उठा रहे हैं।

सिद्धू मुसेवाला के पिता का छलका दर्द, बोले- गोल्डी बराड़ को पकड़ाने वाले को जेब से देंगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *