Punjab News: एस. ए. एस. नगर में रेहड़ी-फड़ी वालों को मिलेगी अलग मार्केट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अवैध कब्ज़े हटाने के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के दौरान किसी को अपनी रोज़ी-रोटी से मुहताज न होना पड़े, इसको यकीनी बनाने के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्लपमैंट अथॉरिटी (गमाडा) की तरफ से रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए अलग मार्केट विकसित करने के लिए नगर निगम, एस. ए. एस. नगर (मोहाली) को चार साईटें अलॉट की गई हैं, जिससे स्ट्रीट वैंडरें को काम-काज और लोगों को खरीददारी करने में सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस प्रयास से न केवल इन स्ट्रीट वैंडरों को कारोबार के लिए एक समर्पित जगह मिलेगी बल्कि ग्राहकों को भी एक स्थान पर खरीददारी करनी आसान होगी। इससे शहर में ट्रैफ़िक की समस्या से निपटने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह साईटें नगर निगम को केवल रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए मार्केटें विकसित करने के लिए मुफ़्त में सौंपी गई हैं।

अमन अरोड़ा ने बताया कि यह चार स्थानों सैक्टर-56 में 3341.59 वर्ग गज़, सैक्टर-77 में 2516.88 वर्ग गज़ और 1873.14 वर्ग गज़, और सैक्टर-78 में 2588.24 वर्ग गज़ में स्थित हैं। उन्होंने बताया कि इन साईटों का चयन अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों तक आसान पहुँच को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि नगर निगम, एस. ए. एस. नगर को स्ट्रीट वैंडरों को ऐसे ढंग से तबदील करने के लिए कहा है जिससे एक पॉकेट में एक ही तरह के काम वाले हों जिससे खरीददारों और कारोबार करने वालों को लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि नगर निगम को अलॉट की गई इन साईटों का स्वामित्व गमाडा के पास ही रहेगा। भविष्य में नगर निगम यदि इन स्थानों से स्ट्रीट वैंडरों को कहीं और तबदील करना चाहता है तो गमाडा इन साईटों का कब्ज़ा वापस ले सकेगा। ऐसी स्थिति में इन वैंडर साईटों को अन्य जगह तबदील करने का खर्चा नगर निगम द्वारा ही उठाया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *