Punjab News: राष्ट्रीय टीम में शामिल नेताओं के समन्वय से पंजाब भाजपा को मिलेगा बहुत लाभ- अश्वनी शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पंजाब भाजपा के दिग्गज नेताओं कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया एवं अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

अश्वनी शर्मा ने भाजपा की राष्ट्रीय टीम में शामिल पंजाब भाजपा के नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी नेता पंजाब की समस्याओं से बहुत अच्छी तरह अवगत हैं और यह सभी पंजाब से संबंधित समस्याओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष और अच्छी तरह से उजागर करने तथा उनके समाधान करवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन नेताओं व राष्ट्रीय नेतृत्व में समन्वय से पंजाब भाजपा को भी बहुत लाभ मिलेगा और इनके सहयोग से पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और मज़बूत होगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का मज़बूत होता जनाधार तथा रोज़ाना विपक्षी पार्टीयों के दिग्गजों के भाजपा में शामिल होने से सभी विरोधी पस्त हो रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश, गुजरात व दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी जनता के बहुमत से जीत दर्ज करेगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *