Punjab News: अब एयरपोर्ट पर मिलेगी ये खास सुविधा, पंजाबी और NRI लोगों को मिलेगी मदद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा पंजाबियों को बड़ी सौगात दी गई है। दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर आने वाले एनआरआई और पंजाबियों की सुविधा के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। पंजाब सरकार की ओर से वहां एक विशेष सुविधा केंद्र खोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

यह केंद्र एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर बनाया जाएगा। इस केंद्र में 2 इनोवा कारें होंगी। जो पंजाब भवन और आसपास की अन्य जगहों पर यात्रियों की स्थानीय आवाजाही में मदद के लिए उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा अगर पंजाबियों को किसी तरह की परेशानी होती है तो उनकी पूरी मदद की जाएगी। इसके लिए पंजाब सरकार ने कुछ समय पहले एक निजी कंपनी के साथ समझौता किया है। जल्द ही यह केंद्र अपना काम शुरू कर देगा।

पंजाब भवन में कमरे करवाए जाएंगे मुहैया

सरकार द्वारा खोले जा रहे केंद्र में लोगों को फ्लाइट्स, कनेक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान और हवाई अड्डे पर आवश्यक किसी भी अन्य सहायता के लिए मदद मिलेगी।

Punjab News
Punjab News

जबकि आपात स्थिति में उपलब्धता के आधार पर पंजाब भवन, दिल्ली में कुछ कमरे यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए मुहैया किए जाएंगे। स्टाफ पर तैनात किए जाने वाले युवा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा पंजाबी अच्छी तरह जानते होंगे। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।

इस नंबर पर मिलेगी सहायता

पंजाब सरकार की तरफ से सुविधा सेंटर के लिए नंबर भी जारी किया गया है। लोग फोन कर भी वहां पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जान पाएंगे। इसके लिए उन्हें हेल्पलाइन नंबर पर 011-61232182 पर संपर्क करना होगा।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *