Punjab News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता सहकारी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ अपने अभियान के दौरान आज बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बताया जा रहा है कि गांव भूरा कोहना की बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति में सचिव के पद पर तैनात सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह को 15 हजार रुपए रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Punjab News
Punjab News

शिकायत के आधार पर गिरफ्तार

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को तरनतारन जिले के निवासी वरिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि संबंधित आरोपी ने उक्त सहकारी समिति को बहाल करने के बदले में डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी।

money
money

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आरोपी ने इस संबंध में ज्वाइंट रजिस्टरार, सहकारी सोसायटी, जालंधर से मुलाकात करने के नाम पर उससे 15,000 रुपए की रिश्वत की मांग की।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी इंस्पेक्टर को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *