Jalandhar News: जालंधर में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, सुरक्षाकर्मी की भी मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में कानून-व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। आए दिन गैंगस्टर सरेआम लोगों को गोलियां मार रहे है। ऐसा ही एक मामला जालंधर के नकोदर से सामने आ रहा है। नकोदर में बीती रात बीजेपी नेता और कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के दौरान टिम्मी चावला का सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी आज जालंधर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले एक समूह ने कपड़ा व्यवसायी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

साफ है कि पंजाब में बदमाश पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से बिल्कुल भी नहीं डर रहे हैं, जिससे सरेआम हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले एक महीने में एक के बाद एक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जालंधर के नकोदर में कपड़ा कारोबारी और उसके गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कारोबारी टिम्मी चावला से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *