Punjab News: भ्रष्टाचार के मामले में भगोड़े फूड सप्लाई अधिकारी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punajb News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने प्रदेश में भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान आज तरनतारन (Tarn Taran) में तैनात सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) कंवलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बताया जाता है कि कंवलजीत सिंह पुलिस थाना अमृतसर रेंज में दर्ज एक मामले में आरोपी नामजद होने के बाद मार्च 2024 से फरार था।

Punjab News
Punjab News

गेहूं के स्टॉक में हेराफेरी

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गेहूं के स्टॉक में हेराफेरी के एक मामले में जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और उसके सह-आरोपी के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये का सरकारी गेहूं का स्टॉक धोखाधड़ी से बेच दिया था।

Punjab Police
Punjab Police

आज अदालत में पेश किया

बताया जाता है कि उक्त आरोपी ए.एफ.एस.ओ. को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जिसके उपरांत ब्यूरो को उसका एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस यूनिट अमृतसर द्वारा आगे की जांच जारी है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *